पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिख समाज ने मनाया खालसा साजना दिवस

सिख समाज ने मनाया खालसा साजना दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारे में रागी जत्थे ने किया कीर्तन

शिवगंज | शहर में सिख समुदाय के गुरुद्वारा में शनिवार को खालसा साजना दिवस मनाया गया। गुरुद्वारा में आयोजित कीर्तन दरबार, अखंड पाठ साहिब समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिवगंज, सुमेरपुर, फालना, सिरोही, अरठवाड़ा, पोसालिया, पालड़ी, बिरोलिया, बांकली, आल्पा आदि गांवों-शहरों से आए सिख संगत ने भाग लिया। गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब की पूर्णता के बाद कीर्तन दरबार सजा, जिसमें अलवर के रागी जत्थे की ओर से कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ कर आस्था और श्रद्धा के भावों में गोते लगाने को मजबूर कर दिया। इसके बाद भरतपुर से आए कथा वाचक ने संगत को गुरु के इतिहास की जानकारी देकर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कथा कार्यक्रम के बाद गुरुद्वारा कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव हुए, जिसमें संगत ने सर्व सम्मति से जत्थेदार मनप्रीतसिंह ग्रेवाल को दुबारा प्रधान चुना गया। इसके बाद प्रधान ग्रेवाल ने अपनी कार्यकारिणी गठित की, जिसमें दविंद्रसिंह भच्चु को मीत प्रधान, चरणजीतसिंह को सचिव व कुलदीपसिंह दुआ को खजांची पद की कमान सौंपी। चुनाव के बाद प्रधान ग्रेवल ने सभी का आभार जताया। इसके पहले संगत ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

खबरें और भी हैं...