दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाने के जलाई कैंडल
सिरोही | जम्मू कश्मीर के कठुआ व उत्तरप्रदेश के उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शहरवासियों ने शनिवार देर शाम अहिंसा सर्किल पर कैंडल जलाई तथा श्रद्धांजलि दी। शहरवासियों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस मौके भजना राम महाराज, वसीम खान, सादिक खान, भूपत देसाई, उत्तम चौधरी, इरशाद खान, अल्तमश, तनवीर अख्तर, इलियास शाह, अहमद कुरैशी, गुल मोहम्मद, दशरथ सिंह नरूका, सरफराज खान, दिलकश खान, अल्ताफशेख, आतिफ कादिर, दीपक, हरीश, भावेश रावल, गोविंद, शाकिर हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद थे।