अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
सिरोही | रेवदर थाना क्षेत्र के पुनावा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रेवदर थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि शनिवार देर रात को जीरावल निवासी जयंती राम पुत्र रूपाराम पऊआ ने सूचना दी कि उसका भाई नारायण पुत्र रूपाराम, भतीजा पिंटू पुत्र जगदीश पऊआ और बहनोई सियाकरा निवासी चंपत पुत्र भोमा बाइक पर सियाकरा ने जीरावल आ रहे थे। रास्ते में पुनावा गांव में मामाजी थान के पास गलत दिशा से आ रहे किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार उसका भाई नारायण और बहनोई चंपत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय भतीज पिंटू ने दम तोड़ दिया।