मनरेगा संविदा कर्मी आज हड़ताल पर रहेंगे
सिरोही | राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर राजस्थान के समस्त नरेगा कार्मिक 16 अप्रेल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष दलपतसिंह देवड़ा ने बताया कि पंचायती राज भर्ती 2013 कनिष्ठ लिपिक एवं एसएसआर भर्ती को शीघ्र ही पूर्ण करवाई जाए।