कलावंत व मेघवाल सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित
सिरोही | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राबाउमावि प्रधानाचार्य गंगा कलावंत और दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष नारायण मेघवाल को सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया गया। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को डॉ. अम्बेडकर सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।