जिला मुख्यालय पर 23 जून को होगी रन फॉर ओलिंपिक
सिरोही | राजस्थान ओलिंपिक संघ द्वारा 23 जून को रन फॉर ओलंपिक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला ओलिंपिक संघ के तत्वावधान में किया जाएगा। यह निर्णय सीकर में ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।