पारणा उत्सव के पहले दिन निकाला तपस्वियों का वरघोड़ा, पारणा आज
सिरोही. जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ की ओर से समाज की ओर से शहर में निकाला गया वरघोड़ा।
भास्कर न्यूज | सिरोही
शहर में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ की ओर से छह दिवसीय तृतीय सामूहिक वर्षीतप पारणा उत्सव का आगाज मंगलवार को किया गया। इस मौके सवेरे जैन वीसी में वरघोड़े के चढ़ावे बोले गए तथा 9.30 बजे तपस्वियों का वरघोड़ा निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान जैन संघ सिरोही की 45 तपस्वियों ने उपाध्याय प्रवर विजयजी महाराज के शिष्य र| धुरंधरविजय महाराज की आज्ञा एवं आशीर्वाद से वर्षीतप की तपोयात्रा को निकाली गई। इस मौके गुरु भगवंतों का नगर प्रवेश एवं सकल संघ के साथ वरघोड़ा केसरियाजी मंदिर कृष्णापुरी से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। समाज के लाला जैन ने बताया कि महोत्सव को लेकर शहर में जगह-जगह रंगोलियां सजाई गई तथा वरघोड़े में तपस्वियों को रथगाड़ी में बिठाया गया। वरघोड़े में 11 रथ, दो बग्गी गाड़ी और एक हाथी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं जिनालयों में पूजा अर्चना की तथा जिनालयों को रोशनी से सजाया गया। साथ ही सिरोही के सभी जिनालयों में भगवान की प्रतिमाओं की आकर्षक आंगी की गई। कार्यक्रम में महावीर नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। वहीं योगेश जैन और उनकी टीम ने भी व्यवस्था संभाली। सिरोही जैन संघ के अध्यक्ष भरत मोदी और कार्यक्रम के मार्गदर्शक कमलेश चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं सवेरे 11 बजे प्रवचन हुए तथा चढ़ावे बोले गए।
आज होंगे पारणे
बुधवार को वर्षीतप के पारणे कराए जाएंगे, जिसकी पूरी व्यवस्था की गई है। इसके लिए पैलेस रोड पर बनाए गए पंडाल का भी उद्घाटन किया जाएगा। वर्षी तप के पारणे के बाद दो दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इससे समाज में प्रवासी भाइयों को जोड़ने का काम किया जाएगा।