बाइक राइडिंग में सिरोही के दिलीप पटेल को मिला चैंपियन बुक रिकार्ड
सिरोही के दिलीप पटेल को बाइक राइडिंग के लिए मुंबई में आयोजित चैम्पियन बुक रिकार्ड कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकार्ड, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी दिलीप को दिसंबर माह में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था और इसका प्रमाण पत्र कलेक्टर संदेश नायक को सुपुर्द किया था, जिसे कलेक्टर ने अपने कक्ष में लगाया।
दिलीप पटेल ने बुलेट बाइक से पूरे भारत में हिंदू संस्कृति एवं सिरोही इतिहास के बारे में बुलेट बाइक से 34 हजार किलोमीटर बाइक चलाकर यह कीर्तिमान हासिल किया है। मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में चैंपियन बुक रिकार्ड के फाउंडर डॉ. पत्तभीराम, डॉ. शांतिदेवी, बॉलीवुड डायरेक्टर दिनेश पाटिल तथा 26 बार विश्व रिकार्ड जीतने वाले जय पठारिया मौजूद थे।