लेट फीस के साथ विधि फॉर्म 19 तक जमा होंगे
राजस्थान विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड सभी विधि महाविद्यालय एवं विभाग के विद्यार्थी एलएलबी, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा और लॉ पाठ्यक्रमों के आवेदन 100 रुपए विलंब शुल्क सहित 19 अप्रेल तक किए जा सकते हैं। परीक्षा के आवेदन बिना विलंब शुल्क 12 से 14 अप्रैल तक किए जा सकते थे, जबकि विलंब शुल्क सहित 15 से 19 अप्रेल तक किए जा सकते हैं।