नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 को
सिरोही | जवाहर नवोदय स्कूल कालंद्री में कक्षा छठीं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा 21 अप्रेल को होगी। प्राचार्य सुरेश चंद्र ने बताया कि कक्षा छठीं में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पांचों तहसील मुख्यालय पर 21 अप्रेल को परीक्षा होगी। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन प्रवेश फॉर्म भरा है और जिनका प्रवेश डाउनलोड नहीं हो रहा है। वे संबंधित अभ्यर्थी आवेदन पत्र की रसीद लेकर जवाहर नवोदय स्कूल कालंद्री में कार्यालय समय पर उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।