पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुंदरकांड समिति ने स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर

सुंदरकांड समिति ने स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम सुंदरकांड पाठ समिति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर समिति ने राजकीय विशिष्ठ उच्च प्राथमिक स्कूल बाल मंदिर में वॉटर कूलर भेंट किया। समिति प्रचारक तेजपालसिंह डाबी ने बताया कि बालमंदिर स्कूल के बच्चों के साथ ही स्कूल परिसर में गर्मियों के अवकाश के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र व छात्राएं लाभांवित होंगे। वॉटर कूलर के साथ ही पानी चढ़ाने के लिए पंपसेट व पानी की टंकी भेंट की गई। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने समिति का आभार प्रकट किया। समिति की ओर से प्रति सप्ताह गुरुवार को लंगर का आयोजन किया जाता है, इसमें करीब डेढ़ सौ जरूरतमंद लोगों को भोजन आदर व मान सम्मान से करवाया जाता है तथा अमावस्या व पूर्णिमा को गोशाला में हरा चारा व पक्षियों के लिए अनाज की व्यवस्था की जाती है।

सिरोही. श्रीराम सुंदरकांड सेवा समिति ने स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया।

खबरें और भी हैं...