आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव ज्ञानम का हुआ आयोजन
रेवदर. कस्बे की आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ज्ञानम 2018 का आयोजन थानाधिकारी रेवदर दिलीप खदाव के मुख्य आतिथ्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट रामचंद्र चौहान के विशिष्ठ आतिथ्य एवं कर सलाहकार पानील गोयल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लकाराम चौधरी जिला सचिव आदर्श शिक्षा समिति सिरोही रहे। समारोह में विद्या मंदिर प्रधानाचार्य गमनाराम कुम्हार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्या मंदिर की ओर से संचालित गतिविधियों तथा विभिन्न कक्षाओं के गत वर्ष के परिणाम एवं आय-व्यय की जानकारी दी गई। समारोह में विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।