परशुराम जयंती पर होंगे कार्यक्रम
सिरोही| विप्र सेवा संस्थान सिरोही के तत्वावधान में परशुराम जयंती पर बुधवार को शहर के रामझरोखा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सवेरे 10 बजे भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के बाद शहर के सरकारी अस्पताल में फल वितरण किए जाएंगे। साथ ही शहर के परशुराम चौराहा (सारणेश्वर रोड) के पास धार्मिक सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा को कमलेश दवे एवं गोपीकिशन त्रिवेदी संबोधित करेंगे।