कंटेंजेंसी प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
सिरोही| वर्ष 2018 की वर्षा ऋतु से संभावित बाढ़, चक्रवात व अत्यधिक वर्षा की स्थिति के दौरान बचाव एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाढ बचाव की बैठक जल्द ही आयोजित होगी। एडीएम आशाराम डूडी ने बताया कि इस संबंध में कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित कंटेंजेंसी प्लान तैयार करें, जिसमें उनके विभाग से संबंधित मशीनरी एवं उनके मालिक के नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित हो। बैठक से पूर्व सॉफ्ट प्रति इस कार्यालय को जरिये ई-मेल से भिजवाते हुए एक प्रति बैठक में साथ लेकर उपस्थित हो।
कन्टीजेंसी प्लान प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाएगी।