पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनडीआरएफ टीम व स्काउट गाइड ने किया मॉक ड्रिल, आपदा से बचने के बताए उपाय

एनडीआरएफ टीम व स्काउट गाइड ने किया मॉक ड्रिल, आपदा से बचने के बताए उपाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | जिला प्रशासन सिरोही के तत्वावधान में आयोजित आपदा आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सवेरे 9 बजे राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही पर 6 बटालियन एनडीआरएफ गांधीनगर गुजरात के 32 सदस्य दल व स्काउट गाइड रोवर/रेंजर्स व स्काउट गाइड ने मॉक ड्रिल कर आपदा के समय बचने के उपाय बताए। मॉक ड्रिल का अभ्यास नाथूसिंह एसडीएम सिरोही के निर्देशन में किया गया। इसमें सबसे पहले कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सभी विभागों को सूचित किया गया कि स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के पास बिल्डिंग में गैस सिलेंडर फट जाने से कई लोग आहत हुए हैं अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायल व्यक्तियों की सहायता करें। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग बुझाई। इसके बाद चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, नगरपरिषद, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मॉक ड्रिल असिस्टेंट कमांडेंट धर्मवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। इस मौके एएसपी पन्नालाल मीणा, असिस्टेंट फायर ऑफिसर खुशाल मीणा, एचसी कोतवाली श्रीराम, तहसीलदार अनूप सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी आरआर माथुर, एलडीसी पीआरओ ऑफिस फूलाराम, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन ईश्वर सिंह राठौड़, डीटीओ मनीष कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी व नागरिक मौजूद थे।

सिरोही. एनडीआरएफ के जवानों ने स्काउट-गाइड को आपदा के दौरान बचाव के उपाय बताए।

खबरें और भी हैं...