पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 185 सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती, सिरोही में अब 256 व्यक्तियों पर होगा एक सफाई कर्मचारी

185 सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती, सिरोही में अब 256 व्यक्तियों पर होगा एक सफाई कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के पांचों शहरों में 185 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। माउंट आबू नगरपालिका में सबसे अधिक 51 और पिंडवाड़ा में सबसे कम 19 पदों पर भर्ती होगी। सिरोही नगरपरिषद में 49, आबूरोड में 26 और शिवगंज नगरपालिका में 40 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएगी। नगर परिषद में सोमवार से सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों के लिए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। इसके लिए परिषद ने एक हजार फॉर्म छपवाए हैं और जमा करने की आखिरी तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। आवेदन ऑनलाइन भी फॉर्म निकाल सकते हैं। नगर परिषद के कुल 25 वार्डों में 39 हजार 229 लोगों पर अभी 104 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं।

भर्ती के बाद शहर में कुल 153 सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था के लिए तैनात होंगे। नगर निकायों में लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर वाल्मीकि समाज मांग कर रहा था। इसको लेकर सरकार ने प्रदेश की 184 नगरीय निकायों में 21 हजार 136 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। इसके तहत सिरोही नगर परिषद में कुल 49 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए सोमवार से निशुल्क आवेदन वितरित किए जाएंगे। नगर परिषद आयुक्त प्रहलादराय वर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर हजार फार्म छपवाए गए है। 15 मई तक फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि है।

माउंटआबू में सबसे अधिक 51, पिंडवाड़ा में सबसे कम 19 पदों पर होगी भर्ती

सिरोही नप में 49 सफाई कर्मचारी होंगे नियुक्त

जिले में सिरोही नगर परिषद समेत पांचों नगर निकायों में कुल 185 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। इसमें सबसे ज्यादा माउंट आबू में 51 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके अलावा सिरोही नगरपरिषद में 49, आबूरोड में 26, पिंडवाड़ा 19 और शिवगंज में 40 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। सभी जगहों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सोमवार से शुरू करेंगे आवेदन प्रक्रिया, फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मई

नगरपरिषद में 49 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए हजार आवेदन प्रकाशित किए गए है। सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 मई भरे हुए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि है।आवेदन व दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। -प्रहलादराय वर्मा, आयुक्त, नगरपरिषद, सिरोही

15 मई तक जमा होंगे फॉर्म

सरकार की ओर से निकाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती के बाद नगर निकायों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को 15 मई तक फार्म जमा करवाने होंगे। फार्म व दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सिरोही शहर की आबादी 39,229, आबूरोड 55,599, माउंट आबू 22,943, पिंडवाड़ा 24,487 और शिवगंज शहर की 27,198 आबादी है।

39 हजार 229 की आबादी पर हैं 104 सफाई कर्मचारी

नगर परिषद क्षेत्र के कुल 25 वार्ड में 39 हजार 229 की जनसंख्या पर 104 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। अब 49 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। नियुक्ति के बाद कुल 155 पदों में से 153 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। ऐसे में 256 लोगों पर एक सफाई कर्मचारी होगा। इसके बाद शेष 2 रिक्त पदों पर भी नियुक्त की प्रक्रिया शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...