जिला अस्पताल में जल मंदिर का उद्घाटन
सिरोही | माली समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सार्वजनिक चिकित्सालय में आधुनिक एवं वातानुकूल जल मंदिर प्याऊ का उद्घाटन बुधवार को सवेरे 10 बजे कलेक्टर संदेश नायक के मुख्य आतिथ्य व सभापति ताराराम माली की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस मौके माली समाज विकास समिति सुंधा पर्वत शंकरलाल सुंदेशा, सारणेश्वर मानव सेवा समिति सिरोही अध्यक्ष कांतिलाल माली एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दर्शन ग्रोवर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सोसायटी अध्यक्ष रघुभाई माली ने दी।