कलेक्टर संदेश नायक ने ली 15 व 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
सिरोही | कलेक्टर संदेश नायक ने 15 व 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्री कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अल्पसंख्यक महिलाओं की नियुक्त के लिए पुन: सर्वे कार्य के निर्देश दिए। बीस सूत्री कार्यक्रम की द्विस्तरीय समिति की समीक्षा बैठक उपखंड अधिकारी नाथूसिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बीस सूत्री कार्यक्रम के लक्ष्यों की पूर्ण प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए।