किसान मोर्चा ने किया केंद्रीय कृषि मंत्री शेखावत का स्वागत
केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का शनिवार को किसान मोर्चा के नेतृत्व में सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। इस मौके राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, किसान मोर्चा जिलामंत्री हार्दिक देवासी, सिरोही नगर मंत्री महिपालसिंह चारण, किसान मोर्चा जिलामंत्री वीराराम प्रजापत एवं नगरमंत्री ईश्वरसिंह, नगर उपाध्यक्ष जब्बरसिंह, अनिल सगरवंशी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके कृषि मंत्री शेखावत ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिह राठौड़ से कहा कि वे किसानों से जुड़ी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। जिलाध्यक्ष ने राठौड़ ने किसानों की समस्याओं के बारे में बताया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र के किसानों ने किनोवा की खेती की है। जिसे अलग से खरीदने की व्यवस्था की जाए। केंद्रीय मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारिओं को भी कहा कि किसानो को जेविक खेती से अधिक से अधिक जोड़े और योजनाओं का लाभ दिलाए।
सिरोही. सर्किट हाऊस में कृषि मंत्री से मुलाकात करते भाजपाई।