पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी के तेवर तीखे, पारा 400 पर

गर्मी के तेवर तीखे, पारा 400 पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार अभी से सिरोही गर्म हो रहा है। बीते सालों में औसत तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल गर्मी के आंकड़े और भी चौंका सकते हैं। इस बार पारा 50 डिग्री के पार जा सकता है। शनिवार को जिला मुख्यालय का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। दोपहर में आग उगलने वाली गर्मी के कारण हर समय व्यस्त रहने वाली सड़कें भी सुनसान नजर आई। जिला मुख्यालय पर शनिवार को रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं जिले के हिल स्टेशन माउंट आबू में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है, साथ ही गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। दोपहर चढ़ते-चढ़ते तो गली-मोहल्लों समेत शहर सड़कें वीरान नजर आने लगी है। शाम के समय फिर लोग बाहर नि कलने शुरू होते हैं।

आग उगल रही सडकें

भीषण गर्मी के चलते शनिवार को दिन के समय पारा 40 डिग्री पर पहुंच जाने से सड़कें भी आग उगलने लगी हैं। दोपहर में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक चालक मुंह पर कपड़ा बांध वाहन चलाते नजर आए।

हिल स्टेशन माउंट आबू पर भी पारा 32 डिग्री पर पहुंचने से सैलानियों के भी हो रहे हाल-बेहाल

सिरोही. शहर में तेज गर्मी का असर आम जन पर भी नजर आने लगा है।

हिल स्टेशन पर भी गर्मी का असर, सैलानी बेहाल

माउंट आबू. राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पर भी इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सैलानी बेहाल हंै। गर्मी के कारण दोपहर में पर्यटन स्थल पर भी सैलानियों की आवक कम ही रही। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने से दोपहर के समय धूप आग उगलने लगी थी। इस कारण हिल स्टेशन के देलवाड़ा, अचलगढ़, गुरु शिखर, ट्रेवर टैंके, टोड रॉक, अनादरा प्वाइंट पर दोपहर को इक्का-दुक्का पर्यटक ही नजर आए। वहीं सैलानी नक्की झील में बोटिंग कर राहत महसूस कर रहे हैं। शाम होते-होते पर्यटन स्थलों पुन: रौनक लौट आई।

आ सकता है किडनी पर भी असर

गैस्ट्रो एंटराइटिस से किडनी पर भी असर आ सकता है। उल्टी-दस्त से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

संभावित तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

रविवार 41.0 28.0

सोमवार 40.0 27.0

मंगलवार 40.0 40.0

बुधवार 41.0 26.0

गुरुवार 39.0 24.0

एक्सपर्ट की सलाह

सावधान रहें, गर्मी से हो सकता है आंतों का संक्रमण-गैस्ट्रो एंटराइटिस

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर विरेंद्र महात्मा ने बताया कि गर्मी आते ही पेट की बीमारियां खासकर गैस्ट्रो एंटराइटिस होने का खतरा भी बढ़ गया है। यह बीमारी दूषित पानी और बासी खाने से हो रही है। गेस्ट्रोयानी पेट पर असर, एंट्राइटिस यानी आंतों का संक्रमण होता है। खाद्य पदार्थों पर बैक्टिरिया पैरासाइट तेजी से पनपने लगते हैं। उल्टी होना, दस्त लगना, बुखार आना, कुछ खाने का मन न करना, अधिक कमजोरी जैसे लक्षण होते है।

खबरें और भी हैं...