अंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली रैली
सिरोही. अंबेडकर जयंती पर शहर में वाहन रैली निकाली गई।
भास्कर न्यूज | सिरोही
भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलेभर में श्रद्घापूर्वक मनाई गई। जिला मुख्यालय पर स्थित अंबेडकर सर्किल पर शहरवासियों ने बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके जिला प्रशासन व अंबेडकर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।