पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 अप्रैल को मनाया जाएगा उज्जवला दिवस, इसी दिन रेवदर के 28 गांवों में दिए जाएंगे गैस कनेक्शन

20 अप्रैल को मनाया जाएगा उज्जवला दिवस, इसी दिन रेवदर के 28 गांवों में दिए जाएंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सिरोही (ग्रामीण)

गरीबों के घरों में चूल्हे का धुआं मिटाने के लिए चलाई जा रही पीएम उज्जवला योजना का विस्तार किया जाएगा। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन 15 लाख गैस कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर योजना में सात नई श्रेणियां शामिल की हैं। कुछ जरूरी कागजी औपचारिकताएं करने के बाद अजा-जजा, पीएम आवास योजना ग्रामीण, अति पिछड़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजनाएं टी एवं एक्सटी गार्डन जनजाति, वनवासी एवं द्वीप व उपद्वीप श्रेणियों के गरीब भी गैस का कनेक्शन ले सकेंगे। एक अप्रैल से यह योजना देशभर में नए आदेशों के साथ लागू हो गई है। डीएसओ महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि मुताबिक योजना के तहत जिले में भी सात नई श्रेणियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत शत प्रतिशत घरों तक एलपीजी पहुंचाना। इस दिवस के दौरान एलपीजी वितरकों को एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें 500 उज्ज्वला लाभार्थियों की उपस्थिति होगी। साथ ही सभी एलपीजी पंचायत के दौरान 100 नए कनेक्शनों का वितरण भी किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 दिन के तहत 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के 28 ग्रामों को धुआं से मुक्त किया जाएगा तथा ग्राम स्वाराज अभियान का लक्ष्य सिरोही जिले के तहसील रेवदर में 28 गांवों में घर-घर में एलपीजी पहुंचाना है। सिरोही जिले में उज्ज्वला योजना के तहत 49221 कनेक्शन वितरित किए जा चुके है। ग्राम स्वराज अभियान को लेकर कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हो चुकी है।

ऑनलाइन जांच की जाएगी

जिस राज्य की ओर से प्रमाणित सूची दी गई है उसी राज्य को कनेक्शन पहले मिलेगा।

उपभोक्ता की ओर से सभी दस्ता वेज स्वयं की ओर से भरे जाएंगे।

1 अप्रैल से सभी गैस एजेंसी के संचालक इस योजना को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।

जिले में उज्जवला दिवस पर वितरित होंगे 15 लाख गैस कनेक्शन

पेट्रोलयिम मंत्रालय ने तैयार किया नया पोर्टल

पेट्रोलियम मंत्रालय ने योजना के तहत सात नई श्रेणियां जोड़ने का फैसला करने के बाद नया पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल ने 1 अप्रैल से काम करना शुरू कर दिया है। इस पर सभी राज्यों को नए आवेदकों के आंकड़े अपलोड करने होंगे। गैस एजेंसी के वितरकों को भी आवेदकों के दस्ता वेज अपने पास रिकॉर्ड के तौर पर रखने होंगे।

ऐसे चलेगी प्रक्रिया

आवेदक को केवाईसी सहित अन्य दस्ता वेजों के साथ पीएम उज्जवला योजना का फार्म वि स्ता रित योजना के लिए पूरक केवाईसी फार्म तथा ग्राहक की पहचान जांच और राशन या आधार कार्ड की प्रति सहित गैस चूल्हे री.फिल के लि ए लोन का फार्म भरना होगा।

कम से कम एक परिवार के सदस्य का आधार कार्ड या राशन कार्ड की प्रति लेनी होगी। इसमें उसका नाम दर्ज होने के साथ ही वह वयस्क हो।

एनआईसी की ओर से सि स्टम बनने के बाद कंपनी की ओर से

खबरें और भी हैं...