सिरोही व आबूरोड में हुआ अंबेडकर भवन का शिलान्यास
शहर के गोयली चौराहे के पास शरिवार सवेरे अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समरता एवं समानता के आदर्श को हम जीवन में अपनाएं और अपने आचरण एवं संस्कारों में उनके सिद्धातों एवं कार्यों को स्थान देंवे। उन्होंने सिरोही शहर के विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बजट घोषणा वर्ष 2018-19 में सभी नगरीय निकायों क्षेत्रों में सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के सुदृढीकरण के तहत अंबेडकर भवनों के निर्माण, कार्य के लिए 1000 करोड के प्रावधान की घोषणा की है। इस मौके सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समान अधिकार के लिए जीवन समर्पित किया और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। कार्यक्रम में सभापति ताराराम माली, कलेक्टर संदेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पूर्व विधायक तारा भंडारी, विरेंद्र सिंह चौहान, सुरेश सरगवंशी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भूबाराम माली, उप सभापति धनपतसिंह, मगन मीणा, आयुक्त प्रहलाद सहाय वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, पार्षद एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों ने भाग लिया।