निडोरा तालाब के पास स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास
निडोरा तालाब के पास स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास
सिरोही| राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिरोही के भवन का शिलान्यास निडोरा तालाब के पास, वार्ड संख्या 23 में किया गय। गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी एम. पटेल, और सभापति ताराराम माली ने भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष तारा भंडारी, उपसभापति धनपतसिंह राठौड़, पार्षद विरेंद्र चौहान समेत सीएमएचओ डॉ. सुशील कुमार परमार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ राकेश कुमावत, डीपीएम-एनयूएचएम सियाराम पूनिया और मेल नर्स जयप्रकाश शर्मा सहित कर्मचारी मौजूद थे।