हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समस्या समाधान की मांग
सिरोही | नगर परिषद पार्षद जितेंद्र सिंघी ने कलेकटर को ज्ञापन सौप कर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याओं के समाधान की मांग की है। पार्षद सिंघी ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड दो की कॉलोनी के तीनों गार्डनों की दीवार क्षतिग्रस्त है। गेट टूटे पड़े हैं तथा सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं को सभापति व आयुक्त को कहने तथा रात्रि चौपाल में भी समस्या बताने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड दो के हाउसिंग बोर्ड, कृष्णापुरी, बक्सावा क्षेत्र में जलदाय विभाग पेयजल का वितरण काफी कम दबाव से कर रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि पेयजल का वितरण कम से कम एक घंटा किया जाए।