30 जून तक भेज सकते हैं ऑनलाइन नॉमिनेशन
सिरोही | केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की “इंस्पायर अवार्ड योजना’ के लिए कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 जून तक ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा। इनोवेशन आइडिया के आधार पर छात्रों का चयन होगा।
चयनित सभी छात्रों के खाते में 5-5 हजार रुपए भेजे जाएंगे। इस राशि के उपयोग से छात्रों को अपने आइडिया को मूर्त रूप देना होगा।