14 क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 732.70 लाख रुपए मंजूर
सिरोही-शिवगंज विस क्षेत्र की सड़कों का होगा सुधार
भास्कर न्यूज | सिरोही (ग्रामीण)
सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त 14 सड़कों के नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार ने 732.70 लाख रुपए स्वीकृत किए है। गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था।
गौरतलब है कि अतिवृष्टि में सिरोही विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों की करीब 43 किमी से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। देवासी ने बताया कि राज्य सरकार ने सिरोही विधान सभा क्षेत्र की सड़कों की खराब हालत देख कर सार्वजनिक निर्माण विभाग को इसे प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली है तथा विभाग ने इसके लिए सरकार ने राज्य सड़क निधि से 732.70 लाख की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि मेरमंडवाड़ा, पोसितरा, कांकेन्द्रा, फलवदी, तवंरी के लिए 51 लाख, सियाकरा के लिए 76.50 लाख, मंडवाड़ा के लिए 17 लाख, बरलूट के लिए 17 लाख, हालीवाड़ा, सिरोडकी, सिलदर रोड के लिए 51 लाख, गोयली, पीपलकी, पालड़ी के लिए 34 लाख, मनोरा से वराड़ा के लिए 12.75 लाख, जामोतरा के लिए 17 लाख, देवों का बेरा से कलदरी के लिए 102 लाख, पोसालिया, छीबागांव, गौतमजी रोड चिमनपुरा के लिए 51 लाख, नारादरा से उम्मेदगढ़ के लिए 51 लाख, बुडेरी के लिए 35.70 लाख, चांदना के लिए 12.75 लाख एवं जावाल शिवगंज रोड के लिए 204 लाख की राशि से सड़क का निर्माण होगा। देवासी ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण होने से आमजन को आवागमन व यातायात में सुविधा मिलेगी।