पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विचार गोष्ठी में अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान

विचार गोष्ठी में अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरोही गर्ल्स कॉलेज व आबूरोड राजकीय कॉलेज समेत गोयली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के गर्ल्स कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी संकाय सदस्य, मंत्रालयिक कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद थीं। इस मौके प्राचार्य डॉ. रेखा राणावत ने बताया कि हमारे संविधान में जो सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय एवं समानता के आदर्शों को शामिल किया गया है। वह डॉ. अंबेडकर की ही देन है। डॉ. श्रद्धा सोरल ने कहा कि हममें से प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि हम इन मूल्यों का सम्मान करें एवं समाज में इन्हें स्थापित करने में अपना योगदान दे। डॉ. शैलेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि समाज से असमानता की विसंगति को दूर करके ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रोफेसर दिनेश कुमार सोनी, प्रोफेसर योगेश शर्मा, प्रयोगशाला सहायक सुरेश कुमार व कनिष्ठ लिपिक श्रीराम विश्नोई ने भी विचार व्यक्त किए।

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान

आबूरोड |
राजकीय कॉलेज में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सेवानिवृत्त प्राचार्य अंसारूल हक ने बाबा साहब की जीवनी, व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हनुमंतसिंह चौहान, एनएसएस प्रभारी डॉ.सलकान्त यादव, कार्यकारी प्राचार्य रंजना जैसवाल ने बाबा साहब के व्यक्तित्व से विद्यार्थियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में डॉ.अंशुरानी सक्सेना, वायडीसी प्रभारी इंदू आसेरी, व्याख्याता एवं सभी विद्यार्थी मौजूद थे।

अंबेडकर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास आज
शहर के गांधीनगर के शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में शिवजी मंदिर के समीप प्रस्तावित अंबेडकर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार सवेरे दस बजे समारोहपूर्वक होगा। अधिशासी अधिकारी महेंद्रसिंह चौधरी के अनुसार इस दौरान सांसद देवजीभाई पटेल मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली एवं यूआईटी चेयरमैन सुरेश कोठारी विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता पालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल करेंगे।

गोयली में एक शाम बाबा साहब के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
गोयली | मेघवाल वास में डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की ओर से शुक्रवार रात एक शाम बाबा साहेब के नाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रवीण राठौड़ ने बताया कि अंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना एवं डॉ. बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंबेडकर पुस्तक छात्र-छात्राओं को वितरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रवीण कुमार अध्यक्ष, कैलाशचंद्र, जोगपाल महामंत्री, प्रकाश चौहान उपाध्यक्ष, रघुनाथ डांगी सह कोषाध्यक्ष, जोगाराम चौहान, राजेंद्र कुमार, नारायणलाल, मांगीलाल, मुकेश कुमार, वजाराम राठौड़, नरेश कुमार, भंवरलाल, अरविंद कुमार, विक्रम कुमार व रामलाल सोलंकी मौजूद थे।

पाड़ीव | डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा मंडल की ओर से रैली निकाली गई। रैली को अंबेडकर सर्किल से सरपंच निक्कू माली व उपसरपंच लक्ष्मण माली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके मफतलाल, वार्ड पंच शंकरलाल राणा, रूपाराम, नारायण घांची ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अतिथियों ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके दिनेश, प्रकाश मेघवाल, भगवानाराम, सोनाराम, जितेंद्र, प्रकाश, अशोक, जगदीश, मूलाराम, जीतू, श्रवण, मुकेश, विकाराम, दीपक, किकाराम, पुखराज, प्रताप व ललित समेत कई लोग मौजूद थे।

आज जिलेभर में कार्यक्रम : सरूपगंज में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा
आबूरोड | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं अनुसूचित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार सवेरे 11 बजे साईंबाबा मंदिर परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। यह जानकारी अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष देवीलाल भाटी ने दी।

भटाना | डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अटल सेवा केंद्र भटाना में सवेरे 9 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी चोपाराम मेघवाल ने दी।

मंडार | अंबेडकर की जयंती पर मालीपुरा के रामचंद्रजी मंदिर के रामापीर मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व सरपंच पीराराम मेघवाल ने दी।

सरूपगंज | अंबेडकर सेवा समिति की ओर से अंबेडकर जयंती पर समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन मेघवाल धर्मशाला में किया जाएगा। यह जानकारी नगर अध्यक्ष अमराराम मेघवाल ने दी।

गोयली | अंबेडकर जयंती पर सवेरे 10 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एससी व एसटी वर्ग के कक्षा 3 से कक्षा 12वीं तक स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार छात्र-छात्राएं, जिसने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की स्नातक स्तर व उच्च शिक्षा प्राप्त बेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

जावाल | कस्बे के नीलकंठ महादेव धर्मशाला परिसर में अंबेडकर जयंती पूर्व सरपंच रामवीरसिंह की अध्यक्षता में मनाई जाएगी।

पाडीव. युवा मंडल की ओर से कस्बे में वाहन रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...