प्याऊ का उद्घाटन 18 को
प्याऊ का उद्घाटन 18 को
सिरोही | माली समाज वेलफेयर सोसाइटी की प्रेरणा से समाजसेवी रघुभाई माली की ओर से राजकीय चिकित्सालय और राजकीय महाविद्यालय में निर्मित प्याऊ का उद्घाटन 18 अप्रैल को कलेक्टर संदेश नायक, सभापति ताराराम माली, माली समाज विकास संस्थान सुंधा पर्वत के अध्यक्ष शंकरलाल माली व समाजसेवी कांतिलाल माली के आतिथ्य में होगा। सचिव भंवरलाल माली ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय प्याऊ के उद्घाटन को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष रघुभाई माली, मुख्य संरक्षक कांतिलाल माली, सभापति ताराराम माली, मोहनलाल माली, मगनलाल माली, प्रकाश बी माली, गोपाल माली, प्रवीण माली और भरत माली ने व्यवस्थाएं देखी।