अंबेडकर भवन का निरीक्षण कर हटाए अतिक्रमण
सिरोही. अंबेडकर भवन के शिलान्यास के लिए निरीक्षण करते सभापति।
सिरोही | नगर परिषद की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिए शहर के गोयली चौराहे के पास अत्याधुनिक अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन का शिलान्यास शनिवार को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को सभापति ताराराम माली ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर वहां हुए अतिक्रमण हटवाए तथा साफ-सफाई करवाई। सभापति माली ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में स्वीकृत अंबेडकर भवन का शिलान्यास व भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी होंगे तथा अध्यक्षता सांसद देवजी एम पटेल करेंगे। साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, कलेक्टर संदेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षद, शहरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। शुक्रवार को सभापति ताराराम माली व खांबल ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का मौका देखकर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।