पुलिस में 118 कुक, 120 स्वीपर पदों पर होगी भर्ती
सिरोही | पुलिस मुख्यालय 118 कुक और 120 पदों पर स्वीपर के पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। रेंज व यूनिटों में कुक व स्वीपर के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने एसपी व कमांडेंट को आदेश जारी कर दिए है और चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम के प्रावधानों के अनुसार कुक व सफाईकर्मी के पदों पर सीधी भर्ती करके नियुक्तियां करने के लिए निर्देशित किया है।