पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौतम ऋषि मेले में पहुंचे श्रद्धालु, आज सुबह 8.11 बजे अवतरित होगी गंगा

गौतम ऋषि मेले में पहुंचे श्रद्धालु, आज सुबह 8.11 बजे अवतरित होगी गंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. गौतम ऋषि मेले में भाग लेने के लिए मीणा समाज के लोग पहुंच रहे है।

भास्कर न्यूज | शिवगंज

शहर से करीब 18 किमी दूर ग्राम चोटिला के पास सुकड़ी नदी में मीणा समाज के आराध्यदेव गौतम ऋषि महादेव का मेला शुक्रवार को शुरू हो गया है। मीणा समाज के लोग अपने परिजनों के साथ बैलगाड़ियों , ऊंट गाड़ियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत विभिन्न वाहनों में सवार होकर उत्साह के साथ मेले में पहुंच रहे हैं। मेला स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मीणा समाज के इस महाकुंभ को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को शिवगंज में भी काफी चहल-पहल रही। आसपास के गांवों, कस्बों से आए लोगों ने बाजार में कपड़ों, जेवरातों आदि सामान की खरीदारी की। बाजार में सुबह से देर शाम तक पुरुष, महिलाओं व बच्चों की चहल-पहल रही। मेले के दौरान शनिवार सवेरे 8.11 बजे मेला स्थल पर बनाए गए कुंड में गंगा प्रकट होगी। इस दौरान मीणा समाज के लोग गंगा के पानी में अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करते हैं।

मेले के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सिरोही |
जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर ने मेले में उपखंड मजिस्ट्रेट शिवगंज एवं सहयोग के लिए तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्नालाल मीणा ने बताया कि इस मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। मेले में सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।

खबरें और भी हैं...