राज्यकर्मियों-संविदाकर्मियों की मांगों पर हुई वार्ता
सिरोही | राज्य कर्मचारियों एवं संविदा कार्मिकों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो दिवस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी। एकीकृत महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. उदय सिंह डिंगार ने बताया कि उच्च अधिकार प्राप्त मंत्री मंडलीय उपसमिति के अध्यक्ष पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, मंत्री युनुस खान एवं मंत्री अजय सिंह क्लिक समेत विभिन्न विभागों के करीब 10 शासन सचिवों से कर्मचारी नेताओं की वार्ता हुई। वार्ता अनुसार संविदाकर्मियों को सरकार की ओर से न्यूनतम मानदेय तय किए जाने पर सहमति जताई गई है।