सिरोही | शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार सवेरे 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि इस दौरान बस स्टैंड, माली समाज छात्रावास रोड, दक्षिणी मेघवाल वास तथा इससे लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।