पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में पाडीव गांव में कार्यरत पटवारी महेश भामू की मौत

सड़क हादसे में पाडीव गांव में कार्यरत पटवारी महेश भामू की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | पाडीव गांव में कार्यरत पटवारी महेश कुमार भामू की सीकर के पिपराली गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील कार्यालय में शोक की लहर छा गई। तहसीलदार अनूपसिंह ने बताया कि पाडीव पटवारी महेश कुमार भामू कार से उनके निवास पिपराली सीकर के लिए रवाना हुए थे। पिपराली गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता कार के सामने आ गया, जिसे बचाते समय कार असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...