पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल में जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार

होटल में जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | पुलिस ने रविवार रात एक होटल पर दबिश देकर जुआ खेलते 4 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दांव पर लगाए 11 हजार 925 रुपए बरामद किए। जानकारी के अनुसार शिवगंज से किसी व्यक्ति ने एसपी को दूरभाष से नए बस स्टैंड सड़क पर 4-5 युवकों के जुआ खेलने की सूचना दी, जिस पर एसपी ओम प्रकाश ने सिरोही कोतवाली के सीआई आनंद कुमार के नेतृत्व में दल गठित कर शिवगंज भेजा। पुलिस दल ने रात साढ़े नौ बजे होटल पर दबिश देकर कमरे में जुआ खेल रहे राहुल देवड़ा, दिलीप देवड़ा सुमेरपुर, बादल परिहार व रामसिंह राठौड़ निवासी शिवगंज को पकड़ लिया एवं उनके कब्जे से दांव पर लगाए 11 हजार 925 रुपए बरामद किए। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाद में 4 युवकों को जमानत पर छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...