सांसद देवजी पटेल 19 को रेवदर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर
सिरोही | क्षेत्रीय सांसद देवजी पटेल गुरुवार को रेवदर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। साथ ही सांसद विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई करेंगे। सांसद सुबह दस बजे मंडार, 11 बजे वरमाण, दोपहर 12 बजे रेवदर, 2 बजे मारोल, मध्याह्न बाद 3 बजे भैरूगढ़ एवं शाम चार बजे मकावल में आयोजित जनसुनवाई एवं विभिन्न लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे।