पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पौराणिक तालाब की अवैध खुदाई पर रोक लगाने की मांग

पौराणिक तालाब की अवैध खुदाई पर रोक लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | पेशुआ के ग्रामवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पौराणिक तालाब की अवैध खुदाई रुकवाने तथा अवैध खनन से हो रहे नुकसान से राहत दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पेशुआ के पौराणिक तालाब दुरसालाव जिसकी पुराने समय में अत्यधिक भराव क्षमता है, इस तालाब की खुदाई ग्राम पंचायत समय समय पर की जाती रही है। ग्राम पंचायत ने नियमानुसार तीन फीट तक खुदाई रेलवे कार्य के लिए ठेके पर एलएंडटी को दी थी। तालाब की खुदाई का कार्य पिछले पांच माह से किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार ने तीन फीट के जगह करीबन दस से बारह फीट गहरे गड्ढे कर दिए है। इस मौके नारायण दान, इंदर कुमार प्रजापत, पंकज पुरोहित, फूसाराम रेबारी, राजू दान आढ़ा, डॉ अवधेश, रणवीरसिंह, मोडाराम हीरागर, कालूराम, बîाराम, नटवर दान, धर्माराम, ओटाराम गुरु, हिम्मत राम ग्रामवासी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...