सिरोही. जनसुनवाई करते एएसपी व मौजूद ग्रामीण।
सिरोही | पुलिस विभाग की ओर से आयोजित जन सुनवाई के तहत शनिवार शाम को पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत सिवेरा के अटल सेवा केन्द्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्नालाल मीणा की अध्यक्षता में हुई। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणो से आव्हान किया कि वे जागरूक होकर कानून एवं संविधान की जानकारी रखते हुए नियम, कायदे एवं कानून की पालना करें। उन्होंने दुपहिया वाहन पर चालक के हैलमेट पहने के लिए प्रेरित करते हुए दुष्परिणामों के बारें में जानकारी दी। उन्होंने वहां ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने एवं पिंडवाड़ा थाना अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बालक-बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे मुकदमों के बजाय आपसी समझाईश करें और मुकदमों के बाद किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्था में नौकरी के अवसर पर चरित्र प्रमाण-पत्र में आने वाली दुविधाओं के बारें में कई उदाहरण देकर समझाया। इस मौके सरपंच देवी कुमारी व ग्रामीण मौजूद थे।