पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जागरूकता के लिए निकाली रैली

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जागरूकता के लिए निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | नगर परिषद की ओर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जागरूकता के लिए युवाओं की रैली निकाली गई। रैली अमिटी स्कील कौशल विकास केंद्र के युवाओं के सहयोग से निकाली गई। रैली को नगर परिषद आयुक्त प्रहलाद राय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अमिटी स्कील कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों व नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर परिषद आयुक्त प्रहलाद राय वर्मा ने बताया कि रैली से शहर में जल की उपयोगिता, संरक्षण एवं पानी की बचत का संदेश दिया तथा जल स्वावलंबन एवं जल ही जीवन है से संबंधित नारे लगाकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस मौके पार्षद हिम्मत सोलंकी, रामलाल परिहार, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला प्रबंधक ओम सिंह राजपुरोहित, सामुदायिक संगठक हरीश गोस्वामी, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम से छगनलाल, अमिटी स्कील कौशल विकास केंद्र के प्रभार दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...