पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जावाल में छह लोगों के खिलाफ लज्जाभंग का मामला दर्ज

जावाल में छह लोगों के खिलाफ लज्जाभंग का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावाल | कस्बे में अनधिकृत रूप से घर में घुसकर लज्जाभंग करने को लेकर एसपी को दिए परिवाद पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार जावाल निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक सिरोही के समक्ष परिवाद पेश कर बताया कि 17 मई की रात जावाल निवासी अशोक पुत्र रंजीत पुरोहित, चेतन पुत्र कुणाल तथा मनीष जैन एवं अन्य दो व्यक्ति घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बरलूट थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एसपी कार्यालय के जरिए मिले परिवाद के आधार पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच सिरोही महिला पुलिस थाने में भेजी। महिला पुलिस थाने ने मामले की जांच शुरु की।

खबरें और भी हैं...