मनरेगा कार्मिकों का 14वें दिन भी जारी रहा धरना
सिरोही. मनरेगा कार्मिकों ने बीडीओ का स्वागत कर ज्ञापन सौंपा।
सिरोही | मनरेगा कार्मिक संघ सिरोही की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रही। संघ के जिलाध्यक्ष दलपत सिंह देवड़ा ने बताया कि राज्य सरकार वादे के अनुसार जल्द निर्णय लेकर एलडीसी व एसएसआर भर्ती पूरी करने के आदेश नहीं करती जब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले के पांचों ब्लॉक अपनी पंचायत समिति के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। कार्मिकों के हड़ताल पर रहने से पंचायतीराज के कार्य प्रभावित हो रहे है। धरना प्रदर्शन में ताराचंद, धीरेंद्र सिंह गोहिल, भारत वाघेला, नारिंगाराम मेघवाल, संदीप, महेंद्र मीना, प्रवीण मकवाना, गेनाराम प्रजापत, कांतिलाल माली, हकमाराम, गणेशराम, कृतिका सिंदल मौजूद थे। वहीं मंगलवार को नरेगा कार्मिकों ने नव पदस्थापित बीडीओ जितेंद्रसिंह का बहुमान किया और एलडीसी व एसएसआर भर्ती कराने के लिए ज्ञापन दिया।
इस दौरान दलपत सिंह, कांतिलाल माली, रमेश हीरागर, कीर्तिका सिंदल, रविकांत व्यास व सुनील रावल मौजूद थे।