पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिवसीय जीवरक्षा सम्मेलन 18 मई से

तीन दिवसीय जीवरक्षा सम्मेलन 18 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | देश के पशु सेवार्थ संस्था समस्त महाजन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जीवरक्षा अधिवेशन 18 मई से 20 मई तक होगा। इस अधिवेशन में राजस्थान व गुजरात के करीब एक हजार से ज्यादा पशु रक्षक सम्मिलित होकर जीवरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। समस्त महाजन के संयोजक एवं भारतीय जीवन जन्तु कल्याण बोर्ड के मनोनीत सदस्य गिरीश शाह ने बताया कि इस अधिवेशन का उद्देश्य गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने, गोचर भूमि का विकास करने, देशी गोवंश को बढ़ावा देने, बरसात के पानी का संचय करने, तालाबों की खुदाई, वृक्षारोपण इत्यादि बिंदुओं पर विशेषज्ञों की ओर जानकारी दी जाएगी। जालोर जिले के एवं जरूरतमंद गोशालाओं को एक ट्रक चारा के लिए मदद दी जाएगी। पीएफए के सचिव एवं सम्मेलन के कार्यकर्ता अमित दियोल ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने वाले पशुरक्षकों के लिए आवास, भोजन एवं वातानुकूलित वाहनों की व्यवस्था की गई है तथा प्रशिक्षण के लिए टोकन मनी एक हजार रुपए व रजिस्ट्रेशन बुधवार शाम तक करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन शुक्रवार को सूरिप्रेम जीवरक्षा केंद्र परलाई का भ्रमण से शुभारंभ होगा तथा दोपहर सुमती जीवरक्षा केंद्र पावापुरी की ओर से गोचर भूमि विकास की जानकारी दी जाएगी। रात्रि विश्राम गुजरात के जैन तीर्थ भीलडीयाजी में होगा। 19 मई को देश के जलाराम गौशाला भाभर का भ्रमण एवं दोपहर देश की आत्मनिर्भर बंशी गीर पांजरापोल में गौ माता के नस्ल सुधार के बारे में जानकारी देंगे।





दी जाएगी।



20 मई को अंतिम प्रशिक्षण के दिन गोकुलधाम पांजरापोल अहमदाबाद (धोलेरा) भ्रमण किया जाएगा एवं उसी दिन देश का प्रथम आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी गांव धर्मज का भ्रमण, वहां के गोचर विकास, वृक्षारोपण, शिक्षा प्रति जागरूकता, गांव वालों की स्वयं सहायता समूह द्वारा गांव का सौन्दर्यीकरण की जानकारी दी जाएगी।



खबरें और भी हैं...