पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुसाइड मामले में आरोपी शिक्षक ने न्यायालय में किया समर्पण

सुसाइड मामले में आरोपी शिक्षक ने न्यायालय में किया समर्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगाचार्य पूरन चित्तारा के सुसाइड नोट में नामजद आरोपी शिक्षक शिवदयाल सोनी ने मंगलवार को सिरोही पहुंचकर न्यायालय में आत्म समर्पण किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। हाई कोर्ट में आरोपी शिक्षक की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस निरीक्षक चंपाराम ने बताया कि योगाचार्य पूरन चित्तारा के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक शिवदयाल सोनी ने सिरोही स्थित न्यायालय में सरेंडर किया। पुलिस की ओर से बुधवार को न्यायालय में आवेदन पत्र पेश कर मामले की जांच के लिए आरोपी शिक्षक की मांग की जाएगी। आरोपी शिक्षक सोनी मृतक योगाचार्य के सुसाइड नोट में नामजद है एवं उन पर दबाव में आत्महत्या करने का आरोप है। योगाचार्य पूरन चित्तारा ने 7 फरवरी को अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इसके पहले योगाचार्य चित्तारा ने सुसाइड नोट व बेटे योगांश के नाम पर वसीयतनामा भी लिखा था, उसमें आरोपी शिक्षक सोनी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बाबाओं व आश्रम का जिक्र किया था। जिसकी जांच के लिए मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना के बाद दो मोबाइल, 1 टेबलेट व मृतक चित्तारा के 2 मोबाइल भी सुपुर्द किए थे।

खबरें और भी हैं...