महिला बंदियों के बच्चों तक विधिक सेवा पहुंचाने के लिए कल से अभियान
सिरोही | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जेल में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ निवासरत बच्चों तक विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने एवं उनकी सहायता के लिए 17 मई से 10 दिवसीय अभियान चलेगा। अभियान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनोचिकित्सक, महिला चिकित्सक, महिला अधिकारिता विभाग, बाल संरक्षण ईकाई, एनजीओ प्रतिनिधि, जेल अधिकारी, शिक्षा विभाग आदि के प्रतिनिधि अधिकारी एवं दो पैनल अधिवक्ता को सम्मिलित करते हुए टीम बनाई है। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि टीम के सदस्यों को इस अभियान के उद्देश्य एवं किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराने के लिए बुधवार को एडीआर सेंटर सिरोही में कार्यशाला होगी।