2 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
सिरोही | पुलिस ने शहर में गोयली चौराहे पर एक युवक को 2 ग्राम 10 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पालडीएम निवासी गणपतसिंह पुत्र ओटसिंह स्मैक बेचने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और कब्जे से स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।