रामद्वारा में भागवत कथा का शुभारंभ
सिरोही | रामद्वारा आश्रम कुम्हारवाड़ा में गादीपति महंत भजनाराम महाराज के सानिध्य में बुधवार से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा आगामी 26 मई तक चलेगी। रामद्वारा सेवा समिति अध्यक्ष ईश्वरदास वैष्णव के अनुसार ब्रह्मलीन संत मोहनराम महाराज, ब्रह्मलीन गुरुमाता रामकुंवर बाइसा के पावन स्मृति एवं अधिक मास के उपलक्ष में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा का वाचन संत राजाराम महाराज करेंगे। भागवत कथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।