1 माह तक पीयूसी नहीं कराई तो एक हजार जुर्माना लगेगा
सिरोही | दो पहिया व चार पहिया वाहन मालिकों को समय पर प्रदूषण जांच (पीयूसी) नहीं करवाना अब महंगा साबित होगा। प्रदूषण जांच की अवधि समाप्त होने के एक महीने बाद तक यदि जांच नहीं करवाई जाती है तो दो पहिया वाहन पर 500 और चार पहिया वाहन पर 1000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। बिना प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट के परिवहन विभाग में वाहन संबंधित कोई काम भी नहीं होगा।