ग्रामीण क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली
ग्रामीण क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली
सिरोही| माकरोडा एवं धांता फीडर के रखरखाव को लेकर 16 मई को तथा कृष्णगंज एवं वराड़ा फीडर के रखरखाव के लिए 17 मई को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता हेमंत प्रजापत ने बताया कि 16 मई को माकरोडा एवं धांता में बिजली का वितरण सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसी तरह कृष्णगंज और वराड़ा फीडर के रखरखाव के कारण 17 मई को सवेरे 7 बजे से 12 बजे तक माकरोडा, सिंदरथ, खांबल, धांता वाटरवक्र्स, धांता, कृष्णगंज, सियाकरा, पावापुरी, मीरपुर, राजपुरा खेडा, रातेला, वराड़ा, देलदर, सतापुरा, मनोरा गांव की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जावाल| समीपवर्ती वराड़ा 33केवी सब स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार को मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम प्रभारी उदयसिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को बिजली लाइनों का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा, जिससे सवेरे 7 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे वराड़ा, मनोरा, सत्ता, पूरा मंडवारिया, देलदर गांव की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
जोगापुरा, पंचदेवल, कैलाशनगर व झाड़ौली में एक घंटे बंद रहेगी बिजली : पोसालिया. समीपवर्ती अरठवाड़ा के 132 केवी जीएसएस के रख रखाव कार्य के दौरान बुधवार को एक घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता कौशिक तौर ने बताया कि अरठवाड़ा के 132 केवी जीएसएस के रख रखाव कार्य करने के दौरान जुडे हुए जीएसएस जोगापुरा व पंचदेवल में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक तथा कैलाश नगर व झाड़ोली जीएसएस की सवेरे 8 बजे से 9 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।