पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण शिविर का किया विरोध

प्रशिक्षण शिविर का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिगांर ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर जूनियर शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर बनाने का विरोध किया है। उन्होंने निदेशक को सौंपे ज्ञापन पर वार्ता कर बताया कि मात्र हायर सैकंडरी उत्तीर्ण शिक्षकों द्वारा उच्च योग्यता वाले सीनियर शिक्षकों को प्रशिक्षण देना मुश्किल कार्य है। उन्होंने निदेशक को अवगत कराया कि इस संबंध में शिक्षा अधिकारियों को जूनियर शिक्षकों की ओर से परिवेदना भी प्रस्तुत की गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला हैं। इस कारण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में शिक्षकों के प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने पर शिक्षा अधिकारियों द्वारा उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की जाती है, जिसका संगठन विरोध करेगा।

खबरें और भी हैं...